Thursday, April 25, 2024
HomeGossipखेसारी लाल यादव के साथ नयी हीरोइन की एंट्री

खेसारी लाल यादव के साथ नयी हीरोइन की एंट्री

Jila Champaran

भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म जिला चंपारण में मोहिनी घोष भी अहम किरदार में नजर आएंगी | राम सुजान सिंह की भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म से मोहिनी को काफी उम्मीद हैं, क्योकि यह भोजपुरी में आज तक की सबसे बडी भोजपुरी फिल्म है । प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म “जिला चंपारण” की शूटिंग कोलकता में की गयी है।

फिल्म जिला चंपारण में मोहिनी घोष

Goli Chale Chahe Bum Khesari lal Yadav, Smriti Sinha

सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस फिल्म में एक नए अंदाज में दर्शकों के बीच उनका मनोरंजन करने वाले है। फिल्म ‘जिला चंपारण’ की कहानी बहुत अच्छी है इस फिल्म में मोहिनी घोष को खेसारी के साथ काम कर के बहुत अच्छा लग रहा है। खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्या इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे | यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इस फ़िल्म की कहानी काफी अलग और काफी आकर्षित करने वाली है जिसमें देश के आज़ाद होने के बाद की कहानी हैं |

खेसारी के साथ भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में रखा कदम

Jila Champaran01

इस फ़िल्म के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद हैं जो इस फ़िल्म के माध्यम से भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रख रहे हैं। इस फ़िल्म के निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं जो खेसारी के साथ कई सालों से फ़िल्म बनाना चाहते थे और अब उन्हें खेसारी के साथ काम करने का मौका मिला है। इस फ़िल्म का संगीत काफी मधुर और आकर्षित करनेवाला होगा जिसे संगीत मधुकर आनंद और गीत प्यारेलाल यादव और आज़ाद सिंह ने तैयार किया है। इस फ़िल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। फ़िल्म में धमाकेदार एक्शन सीन दर्शकों को देखने मिलेंगे। खेसारी लाल यादव, मोहिनी घोष के साथ फिल्म में अवधेश मिश्रा संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, भी मुख्य भूमिका में है | फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -