Wednesday, April 24, 2024
HomeGossipये 10 हिट फिल्में जो आपको काजल राघवानी का दीवाना बना देंगी...

ये 10 हिट फिल्में जो आपको काजल राघवानी का दीवाना बना देंगी |

Kajal Raghwani Film Rihai

काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा में अपने बलबूते पर अपनी पहचान बनाने वाली अदाकाराओं में से एक हैं | काजल राघवानी भोजपुरी फिल्मों की सुपरहिट हीरोइन हैं |

काजल की अदाएं उनका फिगर उनकी बोल्डनेस का चला जादू

काजल की फिटनेस का हर कोई दीवाना है | काजल का जन्म 20 जुलाई 1990 को तेहरा, बिहार में हुआ, उन्होंने अपनी पढ़ाई तेहरा में पूरी की और पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल की | 2013 में ‘रिहाई’ फिल्म से काजल ने भोजपुरी सिनेमा में अपना डेब्यू शुरू किया, और उसके बाद काजल ने एक से एक सुपरहिट फिल्मों की झड़ी लगा दी |

जबरदस्त एक्टिंग और क्यूटनेस का तड़का

Kajal-Raghwani-New

एक्टिंग और अपनी क्यूटनेस के चलते काजल ने आज भोजपुरी फिल्मों के बड़े ,बड़े कलाकारों के बीच अपनी खुद की एक अलग पहचान बना ली है | ये सब उनकी अदाओं और डांस के द्वारा बिखेरे गए जलवो के चलते ही तो हुआ है |

खेसारीलाल के साथ जोड़ा गया नाम

Kajal and Khesarilal

हालाँकि काजल का नाम हमेशा खेसारीलाल के साथ जोड़ा जाता रहा है, और दोनों के अफेयर की चर्चा तो जैसे जोरो शोरो से चलती ही रहती है, पर इन सबसे हटके कुछ है तो वो है काजल की एक्टिंग ,काजल अपनी हर फिल्म में कुछ न कुछ अलग ही करती हैं और उनकी कुछ अलग और कुछ नया करने की चाह ने ही उन्हें एक सफल और मशहूर अभनेत्री का तमगा हासिल करवाया है |

काजल की दस सुपरहिट फिल्मे

काजल की दस सुपरहिट फिल्मे ऐसी हैं जिन्हे देखकर हर कोई उनके कातिलाना अंदाज का दीवाना बन जायेगा | फिल्म पटना से पाकिस्तान काजल की 2015 की सबसे सुपरहिट फिल्म रही इसमें काजल का साथ दिया निरहुआ और आम्रपाली ने |

आशिक़ आवारा इसमें भी काजल के साथ निरहुआ (दिनेश लाल यादव ) और आम्रपाली दुबे नजर आयी | भोजपुरिया राजा फिल्म में पवन सिंह ने साथ काम किया और दोनों की जोड़ी ने भोजपुरी सिनेमा में अपनी केमिस्ट्री से आग लगा दी | हुकूमत फिल्म में काजल का साथ अरविन्द अकेला ने निभाया | देवरा भईल दीवाना काजल की सक्सेसफुल फिल्मों मे से एक हैं | इस फिल्म ने काजल को भोजपुरी इंडस्ट्री में भी फेमस कर दिया | फिल्म ट्रक ड्राइवर, प्यार झुकता नहीं, प्रतिज्ञा 2, जानेमन, दबंग आशिक़ ये सभी फ़िल्में काजल की जबरदस्त एक्टिंग उनके डांस और उनकी एक अलग दमदार पर्सनालिटी के चलते सुपरहिट हुई।

बड़े -बड़े स्टार्स का मिला साथ

Kajal Pawan Singhs

बड़े -बड़े स्टार्स के अपोजिट भी काजल को दर्शको ने खूब चाहा उनकी तारीफ़ की अभी तो काजल की इस भोजपुरी सिनेमा में शुरुआत हैं आगे -आगे देखिये होता हैं क्या, किस तरह काजल अपनी म्यूजिक वीडियो के ज़रिये अपनी हॉट अदायों से सभी लोगो की रातों की नींद चुराती हैं और उनके दिल में अपने लिए स्पेशल जगह बनाती हैं |

टिप- टिप बरसा पानी सांग ने लूटा सबका दिल

काजल ने टिप- टिप बरसा पानी में जो रेड कलर की साडी पहनकर डांस किया है | क्या बताएं उसे देखकर तो लोगो को खुद बारिश में भीगने का मन कर गया हैं 2016 में भी काजल ने सुपरहिट फिल्मे दी जिनमे फिल्म ,लागी तोहसे लगन, जय मेहरारू जय ससुराल, महाभारत (2016 ) भोजपुरी राजा और आशिक़ आवारा बेहद फेमस हुई | 2017 में भी काजल किसी से पीछे नहीं हैं उनकी सभी भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ मूवीज आने के लिए तैयार हैं दर्शक भी उनकी मूवीज का बहोत दिल से इंतज़ार करते हैं |

हाथो में रचाई खेसारी के नाम की मेहँदी

Kajal Raghwani Hit Films

मेहँदी लगा के रखना फरवरी 2017 को रिलीज़ हुई और ये फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही सुर्ख़ियों आ गईं क्यूंकि फिल्म में काजल ने खेसारी लाल यादव के नाम की मेहँदी जो अपने हाथो में रचाई, फिर क्या था लोगो ने जम कर इसका लुफ्त उठाया और इन दोनों की फिल्म को हिट बना दिया | काजल ने फिलहाल कई फिल्मो की शूटिंग पूरी कर ली हैं, उनमे शामिल हैं तेरे जैसा यार कहां, दुल्हन गंगा पार की, अपराधी सैयां, बाबरी मस्जिद, चोर मचाये शोर, दीवानापन, हीरोगिरी और मुक्कदर शामिल हैं इन सभी फिल्मों की चर्चा भी अभी से भोजपुरी सिनेमा की गलियों में हैं जल्द ही ये फिल्में दर्शको के सामने आकर उनका मनोरंजन करने को तैयार हैं वैसे भी काजल की फिल्मों का इंतज़ार तो उनके चाहने वाले अपना दिल थाम कर करते हैं। तो उनके चाहने वालो के लिए ये फ़िल्में किसी त्यौहार से कम नहीं हैं जिन्हे मनाने के लिए वो हर वक़्त तैयार रहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -