Saturday, April 20, 2024
HomeGossipभोजपुरी फिल्म ’राधे’ तथा ’चना जोर गरम’ का फर्स्ट लुक लॉन्च

भोजपुरी फिल्म ’राधे’ तथा ’चना जोर गरम’ का फर्स्ट लुक लॉन्च

Chana Jor Garam & Radhe Poster

बीकाजी प्रस्तुत नेहा श्री एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’राधे’ तथा ’चना जोर गरम’ का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया हैं । भोजपुरी की अभिनेत्री नेहा श्री के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित दो भोजपुरी फिल्म ’राधे’ तथा ’चना जोर गरम’ की निर्मात्री नेहा श्री तथा निर्देशक व संगीतकार रितेश ठाकुर हैं ।

फिल्म ’राधे’ के मुख्य कलाकार मेगास्टार रवि किशन, युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू , अवतार गिल, नेहा श्री , प्रियंका पंडित, मोहिनी घोष, ग्रीवा कसारा, सीमा सिंह, झील, हर्षित पटेल, करन सिंह, कौशल शर्मा, आर के गोस्वामी तथा पप्पू यादव हैं।

फिल्म ’राधे’ के लेखक इन्द्रजीत हैं। गीतकार फणीन्द्र राव, अरुण बिहारी, शोभदयाल सोहरा, श्याम देहाती व राजेश सारण पुरी हैं, जिनके लिखे गीतों को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है रितेश ठाकुर ने। छायांकन यश भारद्वाज, संकलन संजय आर. दास, नृत्य रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरा यादव, कला अशोक विश्वकर्मा का है।

वहीं फिल्म ’चना जोर गरम’ के मुख्य कलाकार नेहा श्री, प्रमोद प्रेमी, आदित्य ओझा, पूनम दूबे, कृष्ण कुमार, कौशल शर्मा, आर के गोस्वामी आदि हैं।

फिल्म ’चना जोर गरम’ के लेखक इन्द्रजीत हैं। गीतकार अरुण बिहारी, फणीन्द्र राव, विभाकर पाण्डेय हैं, जिनके लिखे गीतों को मधुर संगीत रितेश ठाकुर ने दिया है। छायांकन विनोद शर्मा व यश भारद्वाज, संकलन संजय आर. दास, नृत्य पप्पू खन्ना, कानू मुखर्जी, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरा यादव का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -